WooCommerce Themes

No products in the cart.

पानी की गुणवत्ता: भारतीय घरों की सामान्य समस्याएं और समाधान

Share

घर में पानी की गुणवत्ता की समस्या

सारांश – पानी की गुणवत्ता की समस्याओं को सही समय पर पहचानकर, नियमित जांच, उचित शुद्धिकरण और सुरक्षित स्टोरेज से पूरे परिवार के लिए सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित किया जा सकता है।

नल खोला और पानी पीला निकला। कभी बाल्टी की तली में सफ़ेद परत, कभी पानी से हल्की बदबू। पानी की गुणवत्ता की समस्या लगभग हर भारतीय घर में किसी न किसी रूप में मौजूद है। अच्छी खबर यह है कि इसके ज़्यादातर कारण घर पर ही पहचाने और सुधारे जा सकते हैं। आइए, समझते हैं।

पानी की गुणवत्ता की समस्या क्या है?

जब पानी में मिट्टी, बैक्टीरिया, ज़्यादा टीडीएस (पानी में घुले हुए नमक और खनिजों की मात्रा), क्लोरीन की तेज़ गंध या फ्लोराइड जैसे तत्व तय सीमा से ऊपर पहुँच जाएं, तो उसे पानी की गुणवत्ता की समस्या कहते हैं। यह समस्या केवल पीने के पानी तक सीमित नहीं है। ऐसा पानी फल-सब्ज़ियां धोने, नहाने, ब्रश करने और चेहरा धोने जैसे रोज़मर्रा के कामों में भी इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना ज़रूरी है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पीने के पानी के लिए IS 10500 नाम का मानक बनाया है। इसमें रंग, गंध, टीडीएस और हानिकारक तत्वों की सीमाएं तय हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता को भी उसके उपयोग के अनुसार समझना चाहिए, खासकर उन जगहों पर जहां RO फ़िल्ट्रेशन उपलब्ध नहीं है।

पीने के पानी की समस्या भारत में कितनी बड़ी है?

यह समस्या काफ़ी बड़ी है, और यह सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं है। केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) की वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट के लिए देशभर से लिए गए १५,२५९ नमूनों में से करीब २0% में नाइट्रेट और ९% में फ़्लोराइड तय सीमा से ज़्यादा मिला।

सेहत पर असर भी साफ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O) का अनुमान है कि हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंच जाए तो भारत में डायरिया से होने वाली करीब 4 लाख मौतें रोकी जा सकती हैं। यानी, साफ पानी सीधे-सीधे जिंदगी बचाता है।

घर के पानी में आमतौर पर कौन सी समस्याएँ दिखती हैं?

कुछ समस्याएं सबसे आम हैं, और ज़्यादातर आप ख़ुद पहचान सकते हैं:

  • खारा या भारी पानी: बर्तनों और नलों पर सफ़ेद परत, साबुन का कम झाग। यह ज़्यादा टीडीएस की निशानी है।
  • पीला या मटमैला पानी: पाइप की ज़ंग, मिट्टी या बोरवेल के पानी में आयरन इसकी वजह होती है।
  • बदबूदार पानी: पानी से तेज़ अप्रिय गंध आना अक्सर बैक्टीरिया की मौजूदगी या सीवेज के पानी के मिश्रण का संकेत हो सकता है ।
  • टंकी में काई: धूप और गर्मी से टंकी के अंदर काई पनपती है, जो साफ पानी को भी दोबारा गंदा कर देती है।

घर में पानी की गुणवत्ता कैसे सुधारें?

पहले जांच, फिर इलाज। बिना जांच के महंगा फ़िल्टर खरीदना पैसे की बर्बादी हो सकती है। ये चार कदम अपनाइए:

1. पानी की जांच कराएं: बाजार में २०० से ३०० रुपये में टीडीएस मीटर मिल जाता है। पूरी जानकारी के लिए नगर निगम या प्राइवेट लैब से टेस्ट कराएं।

2. जरूरत के हिसाब से फ़िल्टर चुनें। टीडीएस बहुत ज़्यादा हो तो आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सही रहता है। टीडीएस ठीक हो पर कीटाणुओं का खतरा हो, तो यूवी (अल्ट्रावायलेट) या यूएफ (अल्ट्रा फिल्ट्रेशन)  काफ़ी है।

3. टंकी की सफ़ाई  हर 6 महीने में कराएं: गंदी टंकी में साफ पानी भी ख़राब हो जाता है। सफ़ाई  के बाद टंकी अच्छी तरह धोकर ही भरें।

4. लीकेज तुरंत ठीक कराएं: लीक पाइप से बाहर की गंदगी पानी में मिलती है, खासकर मानसून में।

5. बैक्टीरियल संक्रमण की स्थिति में एंटीमाइक्रोबियल टंकी पर विचार करें: अगर पानी की जांच में बार-बार बैक्टीरियल संक्रमण सामने आता है, तो सामान्य टंकी की जगह एंटीमाइक्रोबियल या एंटीबैक्टीरियल टंकी लगाना एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय हो सकता है। 

पानी शुद्धिकरण के तरीके

पानी में अशुद्धियां दूर करना पूरी लड़ाई का पहला हिस्सा है। घर पर ये तरीके काम आते हैं:

  • उबालना: सबसे भरोसेमंद घरेलू तरीका। उबाल आने के बाद 1 मिनट और उबालें, कीटाणु ख़त्म हो जाते हैं।
  • क्लोरीन की गोलियां: बाढ़ या आपातकाल में काम आती हैं। पैकेट पर लिखी मात्रा का ही इस्तेमाल करें।
  • आरओ प्यूरीफ़ायर: घुले नमक, फ़्लोराइड और भारी धातुओं के लिए असरदार।
  • यूवी / यूएफ फ़िल्टर: कीटाणुओं के लिए अच्छे, पानी की बर्बादी भी कम।

ध्यान रखें, कपड़े से छानना सिर्फ मोटी गंदगी हटाता है। कीटाणु उससे नहीं जाते।

साफ़ पानी को साफ़ रखना भी उतना ही ज़रूरी है

यहीं ज़्यादातर घर चूक जाते हैं। साफ़ पानी अगर गंदी या धूप में तपती टंकी में जाए, तो सारी मेहनत बेकार। इसलिए स्टोरेज पर उतना ही ध्यान दें जितना शुद्धिकरण पर।

सिंटेक्स की टंकियां इसी सोच से बनी हैं। फ़ूड ग्रेड वर्जिन प्लास्टिक पानी के संपर्क में सुरक्षित रहता है। टंकी की UV-स्टेबलाइज़्ड बाहरी बॉडी धूप से होने वाले नुकसान से टंकी की संरचना को सुरक्षित रखने में मदद करती है। वहीं, टंकी की ब्लैक या ग्रे लेयर UV किरणों को अंदर पहुंचने से रोकती है, जिससे काई की वृद्धि को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सबसे अंदरूनी लेयर में मिलाया गया विशेष रेज़िन टंकी को एंटीमाइक्रोबियल या एंटीबैक्टीरियल गुण देता है, जिससे टंकी की अंदरूनी सतह पर बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने में मदद मिलती है।

घर में बच्चे या बुज़ुर्ग हैं, तो सिंटेक्स प्योर+ एक कदम आगे है। इसकी एक्टिव सिल्वर टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया, वायरस, फ़ंगस और काई, चारों को टंकी में पनपने से रोकती है। यह सुरक्षा टंकी की अन्दरूनी परत में मिश्रित होती है और इसीलिए समय के साथ धुलती नहीं है।

आख़िरी बात

पानी की गुणवत्ता की समस्या जितनी आम है, समाधान उतना ही आसान है। जांच कराइए, सही फ़िल्टर चुनिए, टंकी साफ़ रखिए और स्टोरेज सुरक्षित बनाइए। सुरक्षित पानी सिर्फ़ एक आदत नहीं, पूरे परिवार की सेहत की बुनियाद है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अनुसार, पीने के पानी में 500 mg/L (ppm) तक का TDS सामान्यतः स्वीकार्य माना जाता है। यदि TDS इससे अधिक हो, तो पानी की जांच कराकर आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त वॉटर प्यूरीफायर चुनना बेहतर रहता है।

सामान्य परिस्थितियों में साल में कम से कम एक बार पानी की गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए। यदि पानी का स्रोत बदल जाए, बारिश के मौसम में पानी का रंग, स्वाद या गंध बदलने लगे, या आसपास पाइपलाइन की मरम्मत हुई हो, तो तुरंत दोबारा जांच कराना उचित है।

नहीं। उबालने से बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, लेकिन पानी में घुले हुए नमक और खनिज (TDS) कम नहीं होते। यदि TDS अधिक है, तो उसे कम करने के लिए उपयुक्त तकनीक, जैसे आरओ प्यूरीफायर, की आवश्यकता होती है।

Related blogs

Let our experts help you!

    Thank You!

    for sharing your details.

    We will get in touch with you shortly!